How to Use View Menu in MS Word 2007

हेलो दोस्तों आज मैं आप लोगों को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2007 की व्यू मेनू के बारे में बात करूंगा इसे आप लास्ट तो जरूर पढ़ें इस मेनू में आपको पांच ग्रुप मिलेंगे जो कि सभी विशेष कमांड से संबंधित है। व्यू मेनू में कुल 5 ग्रुप होते हैं यह आप ऊपर दिखाए गए स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं इस ग्रुप का नाम क्रमशः View, Show/Hide, Zoom, Window, Macro है।

डॉक्यूमेंट व्यू में आप अपने डॉक्यूमेंट को किस प्रकार से देखना चाहते हैं। उसी को सेट कर सकते है। जैसे आउटलाइन में देखना चाहते हैं, ड्राफ्ट में देखना चाहते हैं, वेब लेआउट में देखना चाहते हैं, फुल स्क्रीन रीडिंग देखना चाहते हैं, या प्रिंट लेआउट में देखना चाहते हैं। इन सभी को सेट कर सकते हैं लेकिन बाय डिफॉल्ट प्रिंट लेआउट सेट रहता है कि आप अपने डॉक्यूमेंट को प्रिंट करने से पूर्व देख सके कि वह आपका प्रिंट कैसा होगा।

  • Print Layout :- इस व्यू में डॉक्यूमेंट फाइल पेज में बंट जाती है जैसे वह प्रिंट होते है| इसमें दो रूलर बार दिखती है |
  • Full Screen Reading :- इस व्यू  का प्रयोग फाइल को किताब की तरह पढ़ने के लिए किया जाता है| इसमें कोई रूलर बार नहीं होती| और इसमें एडिटिंग नहीं की जा सकती है |
  • Web Layout :- इस व्यू में हम ये  देख सकते है की हमारी डॉक्यूमेंट फाइल इंटरनेट के पेज पर कैसी दिखेगी| इसमें केवल एक रूलर बार होती है |
  • Outline :- इस व्यू में फाइल में लिखे पैराग्राफ पर बुलेट पॉइंट्स सेट हो जाते है| यह  डॉक्यूमेंट का सबसे बड़ा व्यू होता है| इसमें कोई रूलर बार नहीं होता है |
  • Draft:- यह व्यू WordPad में दिखाई देने जैसे व्यू होता है| इसमें एक रूलर बार दिखाई देता है |

शो हाईड का मतलब आपलोग जानते ही होंगे दिखाना और छिपाना इसमें रूलर, डॉक्यूमेंट मैप, ग्रिड लाइन, थंबनेल, मैसेज बार, इन सब को छिपाने और दिखाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

  • Ruler :- इस ऑप्शन पर चेक करने से रूलरबार Show/Hide किये जाते है |
  • Document Map :- इस ऑप्शन पर चेक करने से डॉक्यूमेंट मैप  Show/Hide किया जाता  है| जिसमे सभी हेडिंग्स और सब-हैडिंग दिखाई जाती है |
  • Grid-lines :- इस ऑप्शन पर चेक करने से पेज पर ग्रिड लाइन्स  Show/Hide की जाती है |
  • Thumbnails :- इस ऑप्शन पर चेक करने से Pages का Thumbnail साइज  प्रोग्राम विंडो में बायीं ओर Show/Hide किया जाता है |

जूम ऑप्शन में आपको अपने डॉक्यूमेंट को जूम करने से संबंधित ही सेटिंग्स मिलेंगे और इसके अलावा आपको अपने डॉक्यूमेंट में कुल कितने पेज में देखना है आप वह भी सेट कर रखते हैं जैसे वन पेज में देखना चाहते हैं तो 1 पेज, 2 पेज में देखना चाहते तो 2 पेज सेट कर सकते है। साथ ही आप पेज विड्थ का भी इस्तेमाल कर सकते है इसमें आपको अपने स्क्रीन के अनुसार आटोमेटिक ज़ूम सेट हो जायेगा।

  • Zoom :- इस ऑप्शन से पेज की ज़ूमिंग कम या ज्यादा की जाती है |
  • 100% :- इस ऑप्शन से पेज की ज़ूमिंग 100% पर सेट की जाती है |
  • One Page :- इस ऑप्शन से पेज की ज़ूमिंग इतनी हो जाती है जिसमे एक पूरा पेज स्क्रीन पर दिखाई दे |
  • Two Pages :- इस ऑप्शन से पेज की ज़ूमिंग इतनी हो जाती है जिसमे दो एक साथ पेज स्क्रीन पर दिखाई दे |
  • Page Width :- इस ऑप्शन से पेज की ज़ूमिंग इतनी हो जाती है जितनी पेज की चौड़ाई होती है |

एक से अधिक खुले हुए डॉक्यूमेंट को मैनेज करने के लिए प्रयोग किया जाता है इस ऑप्शन का इसमें आप न्यू विंडो करेंगे तो आप का खुला हुआ पेज ही दूसरे विंडो में भी खुल जाएगा और सब कुछ सेम रहेगा और Arrange All करेंगे तो जितने भी पेज खुले होंगे | वह ऑटोमेटिक वर्टिकल में या हॉरिजॉन्टल में दिखने लगेंगे व्यू साइड by साइड से दो डॉक्यूमेंट को देख सकते हैं। इन्ही सब सेटिंग को करने के लिए प्रयोग करते है। स्विच विंडो करके आप किसी दूसरे डॉक्यूमेंट पर जा सकते हैं यदि आपका एक से अधिक डॉक्यूमेंट खुला हुआ होगा तो यदि सिर्फ एक ही खुला है तो आपको सिर्फ एक ही डॉक्यूमेंट दिखाई देगा और उस पर साइन कर टिक रहेगा।

  • New Window :- इस ऑप्शन से फाइल विंडो की डुप्लीकेट विंडो बनायी जाती है |
  • Arrange All :- इस ऑप्शन से सभी डॉक्यूमेंट विंडो एक साथ स्क्रीन पर दिखाई जाती है |
  • Split :- इस ऑप्शन से डॉक्यूमेंट विंडो को दो भागों में बाँट देते है |
  • View Side by Side :- इस ऑप्शन से डॉक्यूमेंट विंडोज को स्क्रीन पर Side by Side एक साथ देख सकते है |
  • Switch Window :- इस ऑप्शन से एक डॉक्यूमेंट विंडो से दूसरी डॉक्यूमेंट विंडो में आसानी से पहुंच सकते है |

यह एक छोटा सा VBA सॉफ्टवेर है जो की आपको आफिस के अलावा फोटोशोप में और कोरल ड्रा में भी मिलेगा। इसमें आप अपने कार्य को रिकॉर्ड कर सकते है और उसे किसी भी जगह रन करने पर आपके रिकॉर्ड किये हुए कार्य को मैक्रो खुद से इस्तेमाल करेगा।

  • Macro इस ऑप्शन का प्रयोग फाइल में किसी एक्टिविटी को रिकॉर्ड करने के लिए करते है जिसके बाद उसे कभी भी चलाया जा सकता है| मैक्रो  की रिकॉर्डिंग देखने के लिए Alt+F8 शार्ट की का प्रयोग कर सकते है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top