MS PowerPoint 2007 में ‘रिव्यू’ टैब आपको अपनी प्रस्तुति (presentation) की सामग्री की समीक्षा करने, उसमें टिप्पणियाँ (comments) जोड़ने और परिवर्तनों को ट्रैक करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य करने की अनुमति देता है। यह टैब मुख्य रूप से सहयोग (collaboration) और अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में सहायक होता है। इस टैब में निम्नलिखित मुख्य समूह होते हैं:
Proofing Group
इस ग्रुप में text से सम्बंधित Commands होती है। महत्वपूर्ण Command इसमें Spelling & Grammar होती है। जिसके द्वारा किसी भी Word या Paragraph में लिखे हुए टेक्स्ट में होने वाली Spelling और Grammar त्रुटियों को देखने तथा सुधारने के लिए प्रयोग करते है। इसमें एक शब्द के समानार्थी तथा antonyms शब्दों को खोजने के लिए Thesaurus विकल्प का प्रयोग करते है। तथा Translate Command के द्वाटा MS PowerPoint में मोजूद अलग अलग भाषाओं में-Document को Translate भी कर सकते है। सकते है जिस टेक्स्ट को ट्रांसलेट करना हो उस टेक्स्ट को सेलेक्ट करके ट्रांसलेट पर क्लिक करे तथा अपनी भाषा को सेलेक्ट करें जिस भाषा में आपको ट्रांसलेट करना है।
- Spelling (F7)
इस ऑप्शन का प्रयोग प्रेजेंटेशन में अनकरेक्ट स्पेलिंग अथवा ग्रामर को पहचान कर उन्हें सही करने के लिए किया जाता है|
- Research (Alt+Click)
इस ऑप्शन का प्रयोग पर्यावाची और विलोम शब्द ढूढ़ने के लिए करते है|
- Thesaurus(Shift+F7)
इस ऑप्शन का भी प्रयोग पर्यावाची और विलोम शब्द ढूढ़ने के लिए करते है| लेकिन इसमें भाषा डिफ़ॉल्ट ही होती है|
- Translate Language
इस ऑप्शन का प्रयोग इंग्लिश भाषा के शब्द France अथवा Spanish में बदलने के लिए करते है|
Comments Group
जब किसी शब्द का मतलब लिखना या किस शब्द पर टिप्पड़ी करना हो तो कमेंट का प्रयोग करते है। इसी से सम्बंधित सभी विकल्प दिए गए है जिसके मदद से आप कमेंट की सेटिंग को मॉडिफाइड कर सकते है।
- Show Markup
इस ऑप्शन का प्रयोग कमैंट्स या अन्य मार्कअप को Hide/Show करने के लिए किया जाता है|
- New Comment
इस ऑप्शन का प्रयोग किसी शब्द अथवा वाक्य से सम्बंधित कमेंट टेक्स्ट स्लाइड पर लिखने के लिए किया जाता है|
- Edit Comment
इस ऑप्शन से वर्तमान कमेंट को एडिट किया जाता है अर्थात वर्तमान कमेंट इस बदलाव किया जाता है|
- Delete
इस ऑप्शन का प्रयोग किसी सिलेक्टेड कमेंट को डिलीट करने के लिए करते है|
- Previous
इस ऑप्शन से हम वर्तमान कमेंट से पिछली कमेंट पर पहुंचते है|
- Next
इस ऑप्शन से हम वर्तमान कमेंट से अगली कमेंट पर पहुंचते है|
Protect Group
इसके माध्यम से आप अपने स्लाइड शो को प्रोटेक्ट कर सकते है
Protect Presentation
इस ऑप्शन से प्रेजेंटेशन के Data को पासवर्ड की मदद से Protect करते है जिसके बाद उसमे बदलवाव ना किया जा सके|