MS PowerPoint 2007 में ‘व्यू’ टैब आपको अपनी प्रस्तुति (presentation) को विभिन्न तरीकों से देखने और प्रदर्शित करने के विकल्पों के साथ-साथ कुछ सहायक उपकरण भी प्रदान करता है। यह टैब आपको अपनी प्रस्तुति के निर्माण और संपादन प्रक्रिया को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलित करने में मदद करता है। इस टैब में निम्नलिखित मुख्य समूह होते हैं:
Presentation Views Group
इसके अन्दर सभी आप्शन आपके स्लाइड को अलग अलग देखने का आप्शन दिया गया होता जिन्हें आप प्रैक्टिकल करके समझ सकते है, तथा स्लाइड मास्टर का प्रयोग कर सकते है जिसमे एक स्लाइड के अन्दर सब स्लाइड ऐड कर सकते है।
- Normal
ये प्रेजेंटेशन का डिफ़ॉल्ट व्यू होता है, इसमें स्क्रीन पर एक स्लाइड हटी है जिस पर हम कार्य करते है अथवा प्रेजेंटेशन में कंटेंट जोड़ते है| स्क्रीन पर लेफ्ट साइड में एक पैनल होता है जिसे लेफ्ट पैनल कहते है जिसमे स्लाइड और आउटलाइन होता है|
- Slide Sorter
इस व्यू में प्रेजेंटेशन की सभी स्लाइड स्क्रीन पर छोटे रूप में दिखाई जाती है जिन्हे हम इच्छा अनुसार क्रम में माउस की मदद से लगा सकते है|
- Notes Page
इस व्यू में स्लाइड अपने नोट्स के साथ दिखाई जाती है|
- Slide Show
इस ऑप्शन से प्रेजेंटेशन को स्लाइड शो करके फुल स्क्रीन पर चलाया जाता है|
- Slide Master
स्लाइड मास्टर का प्रयोग प्रेजेंटेशन में एक जैसे स्लाइड लेआउट वाली सभी स्लाइड पर एक बार में किसी कंटेंट (जैसे पिक्चर) जोड़ने के लिए किया जाता है|
- Handout Master
इस ऑप्शन से हम स्लाइड प्रिंट करने के लिए इस्तेमाल होने वाले हैंडआउट पेज पर किसी कंटेंट (जैसे टेक्स्ट) को सभी हैंडआउट पर जोड़ सकते है|
- Notes Master
इस ऑप्शन से हम सभी नोट्स पेज पर एक बार में कोई कॉमन टेक्स्ट लिख सकते है |
Show/Hide Group
इस ग्रुप से पहले शो / हाईड विकल्प दिया गया है जिसके माध्यम से आप रुलर, ग्रिडलाइन तथा मेसेज बार को छिपा सकते है तथा ला सकते है।
- Ruler
इसका प्रयोग रूलरबार को छुपाने अथवा दिखने के लिए करते है|
- Grid-lines
इस ऑप्शन से स्लाइड पर ग्रिडलाइन दिखाई अथवा छुपाई जाती है|
- Message Bar
इस ऑप्शन से मैसेज बार दिखाया अथवा छुपाया जाता है |
Zoom Group
इसके अन्दर दिए गए सभी आप्शन के माध्यम से आप अपने स्लाइड को ज़ूम करके देखने के लिए प्रयोग करते है।
- Zoom
इस ऑप्शन से स्लाइड की ज़ूमिंग कम अथवा ज्यादा की जाती है, स्लाइड की कम से कम ज़ूमिंग 10 % और ज्यादा से ज्यादा 400 % की जा सकती है|
- Fit to Window
इस ऑप्शन पर क्लिक करते है ही स्लाइड की ज़ूमिंग ऑटोमेटिक एडजस्ट होकर स्क्रीन पर फिट होती है |
Color/Grayscale Group
इसके माध्यम से आप अपने स्लाइड को कलर या ब्लैक एंड वाइट में सेट कर सकते है।
- Color
इस ऑप्शन को एक्टिवटे रखने पर स्लाइड कलरफुल रहती है|
- Grayscale
इस ऑप्शन को एक्टिवटे रखने पर स्लाइड ब्लैक एंड वाइट की शेडिंग में दिखाई जाती है, लेकिन स्लाइड शो में कलरफुल ही दिखाई जाएगी|
- Pure Black and White
इस ऑप्शन को एक्टिवटे रखने पर स्लाइड प्योर ब्लैक एंड वाइट दिखाई जाती है, लेकिन स्लाइड शो में कलरफुल ही दिखाई जाएगी|
Window Group
New Window
इसके माध्यम से आप करंट में खुले शीट को एक और विंडो में ओपन करने के लिए प्रयोग करते है जबकि दोनों विंडो एक जैसा रहेगा फिर खुले हुए विंडो में जो भी बदलाव करेंगे आपके ओरिजिनल विंडो में भी वह बदलवा देखें को मिलेगा।
Arrange All
इसका प्रयोग उस समय किया जाता है जब दो या दो से अधिक एक्सेल वर्कबुक खुला हो और आप किसी दुसरे वर्कबुक में से कुछ देखकर टाइप कर रहे हो या कोई डाटा मिला रहे हो, जब आप इसपर क्लिक करेंगे तब छोटा सा डायलॉग बॉक्स ओपन होगा जिसमे आपको किस प्रकार का व्यू चाहिए जैसे:- Tiled, Horizontal, Vertical तथा Cascade अपने मुताबिक सेट कर सकते है, आप इसे एक बार जरूर ट्राई करिए ताकि ये अच्छे से समझ आ सके।
Switch Windows
इस आप्शन के माध्यम से खुले हुए। से अधिक वर्कबुक को स्विच के माध्यम से बदलने के लिए प्रयोग करते है जैसे आप स्विच पर क्लिक करेंगे उसमे आप्शन देखने को मिलेगा जो आपका वर्कबुक खुला हुआ | उन सभी का टाइटल रहेगा उसपर क्लिक करने पर उसी वर्कबुक पर चले जायेंगे जिसपर आपने क्लिक किया है।
Macros Group
यह एक VBS (Visual Basic Script) प्रोग्राम है जो पॉवर पॉइंट के अलावा एक्सेल एम एस वर्ड, फोटोशोप, कोटेलड्रा में भी दिया हुआ है। यह आप्शन बहुत ही बढ़िया है इसके माध्यम से आप किसी बड़े काम को कुछ सेकंड में ही कर सकते है, यह आपके गतिविधि को रिकॉर्ड करता है, तथा फिर जब आप अपना कार्य समाप्त करने के बाद इसे स्टॉप करते है तब यह सेव हो जाता है जिसे बाद में रन करके प्रयोग में लिया जा सकता है।