MS PowerPoint 2007 में ‘स्लाइड शो’ टैब (Slide Show Tab in MS PowerPoint 2007 in Hindi)

MS PowerPoint 2007 में ‘स्लाइड शो’ टैब आपको अपनी प्रस्तुति (presentation) को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने से संबंधित विभिन्न विकल्प प्रदान करता है। इस टैब में कई समूह होते हैं, जिनमें प्रत्येक विशिष्ट कार्यों को नियंत्रित करता है। नीचे इन समूहों और उनके विकल्पों का विवरण हिंदी में दिया गया है:

Start Slide Show Group

  • From Beginning (F5)

इस ऑप्शन का प्रयोग प्रेजेंटेशन को स्लाइड शो में पहली स्लाइड से शुरू करने के लिए करते है| 

  • From Current Slide (Shift+F5)

इस ऑप्शन का  प्रयोग प्रेजेंटेशन को स्लाइड शो में एक्टिव स्लाइड से शुरू करने के लिए करते है| 

  • Custom Slide Show

इस ऑप्शन का प्रयोग करके हम प्रेजेंटेशन से कुछ स्लाइड्स को सेलेक्ट करके अलग से चला सकते है |  इस ऑप्शन के प्रयोग से हम प्रेजेंटेशन से कुछ इच्छित स्लाइड को सेलेक्ट करके एक सेट बना देते है और एक नाम दे कर सेव कर देते है| जिसे अलग से चलाया जा सकता है| 

Set Up Group

इसके आप्शन के अन्दर स्लाइड की एडवांस सेटिंग कटने का आप्शन मिल जाता है-

  • Set Up Slide Show 

इस ऑप्शन में स्लाइड से सम्बंधित कुछ सेटअप करते है जैसे प्रेजेंटेशन में कौन सी स्लाइड्स शो करनी है- सभी, कुछ स्पेशल सीरीज अथवा कस्टम स्लाइड्स आदि|  

  • Hide Slide

इस ऑप्शन से हम एक्टिव स्लाइड को छुपा देते है अर्थात छुपाई गयी स्लाइड स्लाइड शो में दिखाई नहीं देगी| 

  • Record Narration

इस आप्शन के माध्यम से आप अपने स्लाइड के लिए Narration रिकॉर्ड कर सकते है, लेकिन इसके लिए आपके कंप्यूटर में माइक्रोफोन होना अनिवार्य है।

Rehearse Timings 

इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर स्लाइड शो के साथ टाइमर भी चलता है जो स्लाइड शो ख़तम होने के बाद बताता है की प्रेजेंटेशन को कितने समय में ख़तम किया गया है| अतः आप टाइमर से प्रेजेंटेशन के साथ रिहर्सल कर सकते है| 

  • Used Rehearsed Timings

टाइमिंग देखने के बाद उस टाइम को सेट करना है या नहीं इसके माध्यम से लगा सकते है यदि आपको वही टाइम चाहिए तो टिक लगा दे अन्यथा ना लगाये।

Monitor Group

इस आप्शन का काम है कि आप अपना प्रीव्यू किस पर देखना चाहते है-

  • Resolution इस ऑप्शन से प्रेजेंटेशन की रेसोलुशन कम अथवा ज्यादा की जाती है क्यों की प्रेजेंटेशन को छोटी स्क्रीन पर भी दिखाया जाता है और प्रोजेक्टर की मदद से बड़ी स्क्रीन पर भी दिखाया जाता है| प्रेजेंटेशन की रेसोलुशन जितनी अधिक होगी स्लाइड उतनी ही क्लियर होगी| 
  • Show Presentation on इसके माध्यम से आप अपने प्रोजेक्टर या किसी और मॉनिटर में देख सकते है।
  • Use Presenter View इस आप्शन का प्रयोग उस समय किया जाता है जब आप किसी दुसरे मॉनिटर या डेस्कटॉप में प्रीव्यू देखना चाहते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top