एमएस पावरपॉइंट 2007 में होम टैब रिबन का एक महत्वपूर्ण भाग है। यह टैब आपको स्लाइड्स में टेक्स्ट, पैराग्राफ, ड्राइंग और अन्य बुनियादी तत्वों को फॉर्मेट करने के लिए आवश्यक सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले कमांड प्रदान करता है। होम टैब को विभिन्न ग्रुपों में विभाजित किया गया है, जिससे आपके लिए विशिष्ट कार्यों को ढूंढना और उपयोग करना आसान हो जाता है।
MS PowerPoint 2007 के Home Tab (होम टैब) में वे सारे बेसिक टूल्स होते हैं जो किसी भी प्रेजेंटेशन को शुरू करने और एडिट करने के लिए ज़रूरी होते हैं। यह टैब रिबन (Ribbon) का पहला हिस्सा होता है और इसमें कई ग्रुप्स में बंटे हुए कमांड्स होते हैं।
यहाँ Home Tab के सभी मुख्य भागों को हिंदी में विस्तार से बताया गया है:
Clipboard Group
इस ऑप्शन के अंतर्गत कट कॉपी पेस्ट और फॉर्मेट पेंटर मौजूद है जिसमें इनका अलग-अलग कार्य है जोकि निचे विस्तार पूर्वक पढ़ सकते है।
Cut (Ctrl+X)
कट इसके माध्यम से किसी भी टेक्स्ट, पिक्चर या शेप को कट करके क्लिपबोर्ड में रखा जा सकता है जिसको पेस्ट करके एमएस पॉवरपॉइंट में इंसर्ट किया जा सकता है कट किया हुआ शेप पिक्चर या टेक्स्ट सिलेक्ट रहना चाहिए और यह कट कटने पर वहां से हटकर क्लिपबोर्ड में चला जाता है।
Copy(Ctrl+C)
किसी भी टेक्स्ट सेप या पिक्चर को कॉपी करने से पहले सिलेक्ट रहना चाहिए जिसे कॉपी करने पर क्लिपबोर्ड में चला जाता है और यह पेज पर भी मौजूद रहता है और आपके क्लिपबोर्ड में भी आ जाता है जिसे पेस्ट के दौरान पेज पर लाया जाता है।
Paste(Ctrl+V)
उपरोक्त कट या कॉपी किया हुआ कोई भी टेक्स्ट पिक्चर या सेप टेस्ट करने के लिए प्रयोग किया जाता है पेस्ट के अंदर पेस्ट स्पेशल भी मौजूद है जो किसी अन्य सॉफ्टवेयर से कॉपी किया हुआ कोई भी ऑब्जेक्ट टेक्स्ट या सेप पेस्ट किया जाता है पेस्ट अस हाइपटलिंक हाड़पटलिंक की तरह पेस्ट करने के लिए प्रयोग किया जाता है।
Format Painter
इस ऑप्शन के द्वारा हमे किसी Text पर लगी हुयी फॉर्मेट कॉपी करके नए Text पर पंहुचा सकते है |
Slides Group
New Slide (Ctrl+M)
इस ऑप्शन का प्रयोग वर्तमान प्रेजेंटेशन फाइल में नई स्लाइड जोड़ने के लिए किया जाता है, जिसके लिए इसमें कई तरह के स्लाइड लेआउट्स मिलते है|
Layout
इस ऑप्शन का प्रयोग वर्तमान स्लाइड का लेआउट बदलने के लिए किया जाता है|
Reset
यदि स्लाइड के किसी प्लेसहोल्डर में कोई बदलाव किया जाता है जैसे आकर बदला जाता, तो इस ऑप्शन पर क्लिक करते है वह पहले जैसा ही हो जायेगा|
Delete
इस ऑप्शन से वर्तमान स्लाइड को डिलीट कर दिया जाता है|
Font Group
फोंट डायलॉग बॉक्स के अंतर्गत फोंट बदलने फोंट स्टाइल जैसी बोल्ड इटेलिक अंडरलाइन करने फोंट का साइज बढ़ाने घटाने फोंट कलर बदलने और अंडर लाइन कलर बदलने के लिए ऑप्शन दिया हुआ है। जिसे आप विस्तारपूर्वक निचे पढ़ सकते है।
- Font
इसकी मदद से सेलेक्ट किया हुआ टेक्स्ट या पैटाग्राफ का स्टाइल बदलने के लिए प्रयोग करते हैं।
- Font Size
इसका प्रयोग टेक्स्ट की साइज को छोटा और बड़ा करने के लिए प्रयोग करते हैं अगर किसी सिंगल पैराग्राफ या वर्ड को छोटा था बड़ा करने के लिए प्रयोग करना चाहते हैं तो पहले उसे सेलेक्ट अवस्था में कर ले उसके बाद ही फोंट साइज बदले।
- Increase Font Size (Ctrl+Sift+>)
इस ऑप्शन का प्रयोग Font का आकार बढ़ाने के लिए करते है|
- Decrease Font Size (Ctrl+Sift+<)
इस ऑप्शन का प्रयोग Font का आकार घटाने के लिए करते है|
- Clear Formatting
इस ऑप्शन का प्रयोग Font पर लगायी गयी फॉर्मेट क्लियर करने के लिए करते है |
- Bold (Ctrl+B)
इसका प्रयोग Font को मोटा अथवा डार्क दिखाने के लिए करते है |
- Italic (Ctrl+I)
इसका प्रयोग Font को तिरछा लिखने के लिए करते है |
- Underline (Ctrl+U)
इसका प्रयोग Font को अंडरलाइन करने के लिए करते है |
- Strike-through
इसका प्रयोग Font के बीच में लाइन बनाने के लिए करते है |
- Text Shadow
इसके माध्यम से सेलेक्ट किये हुए टेक्स्ट पर Shadow (परछाई) इफ़ेक्ट देने के लिए प्रयोग करते है।
- Character Spacing
इसके माध्यम से आप अपने लिखे हुए कटेक्टर की बिच स्पेस बढाने के लिए प्रयोग करते है, पैराग्राफ स्पेसिंग में दो पैराग्राफ के बिच में स्पेस होता है लेकिन इसमें सभी एक एक कैक्टर के बिच में स्पेसिंग बढ़ता है।
- Change Case
इस ऑप्शन का प्रयोग इस लिए किया कि हमे Text में कौन से लेटर्स Small रखने है और कौन से लेटर्स Capital रखने है| ये पाँच तरह के होते है –
- Sentence case.
- lower case
- UPPER CASE
- Capitalize Each Word
- tOGGLE cASE
- Font Color
इसके मदद से सेलेक्ट किए हुए टेक्स्ट या पैराग्राफ को किसी भी रंग में करने के लिए प्रयोग करते हैं।
Paragraph Group
पैराग्राफ डायलॉग के अंदर इंडेंट, स्पेसिंग टेक्स्ट डायरेक्शन ऑप्शन मौजूद है जिसमे आप पैराग्राफ से सम्बंधित सेटिंग कर सकते है। जैसे एलाइनमेंट पैराग्राफ स्पेसिंग आदि जिसे आप विस्तार पूर्वक निचे पढ़ सकते है।
- Bullets
इसका प्रयोग प्रत्येक पैराग्राफ की पहली लाइन की शुरुआत में बुलेट पॉइंट लगाने के लिए करते है |
- Numbering
इसका प्रयोग प्रत्येक पैराग्राफ की पहली लाइन की शरुआत में नंबरिंग लगाने के लिए करते है |
- Decrease Indent
इसका द्वारा सिलेक्टेड पैराग्राफ को बायीं तरफ घटाया जाता है |
- Increase Indent
इसका द्वारा सिलेक्टेड पैराग्राफ को दायी तरफ बढ़ाया जाता है |
- Line Spacing
इसका प्रयोग पैराग्राफ और लाइन के बीच की दूरी कम या ज्यादा की जाती है |
- Text Direction
इस ऑप्शन का प्रयोग टेक्स्ट की दिशा बदलने के लिए किया जाता है|
- Left Align (Ctrl+L)
इसका द्वारा Text की पोजीशन बायीं तरफ राखी जाती है |
- Center Align (Ctrl+E)
इसका द्वारा Text की पोजीशन बीच राखी जाती है |
- Right Align (Ctrl+R)
इसका द्वारा Text की पोजीशन दायी तरफ राखी जाती है |
- Justify (Ctrl+J)
पैराग्राफ को बाएं और दाएं तरफ के मार्जिन के अनुसार दोनों तरफ से बराबर करने के लिए प्रयोग करते है।
- Align Text
इसके माध्यम से आप अपने टेक्स्ट बॉक्स में अलाइन लगा सकते है जिसमे टॉप, मिडिल और बॉटम सेट कर सकते है।
- Convert To Smart Art
इस आप्शन के मदद से आप अपने टेक्स्ट बॉक्स को स्मार्ट आर्ट ग्राफ़िक में बदल सकते है।
Drawing Group
इसके अन्दर आपको Shape, Arrange Quick Style आदि का आप्शन मिल जायेगा विस्तार पूर्वक निचे पढ़े-
- Shapes शेप की मदद से लाइन, बेसिक शेप्स, ब्लॉक ऐरो, फ्लोचार्ट, कॉल आउट, स्टार और बैनर इन्सर्ट करने के लिए प्रयोग करते हैं। इसके अलावा आप खुद से भी ड्रॉ कर सकते हैं और उसमें मनचाहा कलर भी फील कर सकते हैं।
- Arrange अरेंज ऑप्शन के अंतर्गत किसी भी शेप तथा पिक्चर को आर्डर, ग्रुप तथा पोजीशन सेट करने के लिए प्रयोग करते हैं।
- Quick Style इसके मध्यम से आप अपने टेक्स्ट बॉक्स, लाइन या किसी शेप पर अलग अलग कलर इफ़ेक्ट लगा सकते है, इसमें आपको ग्रेडिएंट कलर भी मिल जायेगा जो इसमें पहले से ही दिया जाता है।
- Shape Fill इसके मध्यम से आप अपने टेक्स्ट बॉक्स, या किसी शेप पर कलर फिल कर सकते है।
- Shape Outline इसके माध्यम से आप अपने ड्रा किये हुए शेप का आउटलाइन में अलग रंग भरने के लिए प्रयोग करते है साथ ही इससे सम्बंधित सेटिंग भी कर सकते है जैसे आउटलाइन मोटा, पतला कटना, आउटलाइन किस प्रकार का हो आदि।
- Shape Effect इसके माध्यम से आप अपने किसी भी शेप या इमेज पर 3D डफ़ेक्ट, Reflection, ग्लो आदि का इफ़ेक्ट लगा सकते है। इसे प्रयोग करने से आपको और भी अच्छी तरह से समझ आएगा इसलिए आप प्रैक्टिकल पर इसे जरूर प्रयोग करें।
Editing Group
Find (Ctrl+F)
इस ऑप्शन का प्रयोग फाइल में किसी टेक्स्ट को ढूढ़ने के लिए किया जाता है
Replace (Ctrl+H)
इस ऑप्शन का प्रयोग फाइल में किसी शब्द को किसी दूसरे शब्द से बदलने के लिए किया जाता है |
Goto (Ctrl+G)
इस ऑप्शन का प्रयोग करके हम कर्सर को फाइल में किसी भी लाइन, पैराग्राफ, पेज आदि पर सीधे पंहुचा सकते है |
Select All (Ctrl+A)
- इस ऑप्शन को हम कई तरह से प्रयोग कर सकते है|
- यदि कर्सर किसी प्लेस होल्डर में हो जिसमे Text लिखा हो तो आप इस ऑप्शन से उस प्लेसहोल्डर का सारा टेक्स्ट एक साथ सेलेक्ट कर सकते है |
- यदि आपने कोई प्लेस होल्डर सेलेक्ट कर रखा है तो तो इस ऑप्शन से आप उस स्लाइड के सभी प्लेसहोल्डर्स को एक साथ सेलेक्ट कर सकते है |
- और यदि आपने लेफ्ट पैनल से कोई स्लाइड सेलेक्ट कर राखी है तो आप इस ऑप्शन से उस प्रेजेंटेशन की सभी स्लाइड्स सेलेक्ट कर सकते है