इस मेनू के अन्दर फोर्मुले से सम्बंधित साटे आप्शन मिलेंगे जिसमे अलग अलग तरह के फार्मूला और फंक्शन प्रयोग कर सकते है। इसके अन्दर 4 ग्रुप मिलेंगे जो क्रम: Function Library, Defined Names, Formula Auditing, Calculation
Function Library Group
Function Library इस ग्रुप के अन्दर आपको कई प्रकाट की फंक्शन देखने को मिलेगा जिसके मदद से आप बड़े से बड़े मैथ कैलकुलेशन आराम से कट लेते है जैसे-Financial, Logical, Text, Date & Time, Math & String आदि।
• Note इसके अन्दर दिए गए सभी फंक्शन बाटी बारी से प्रयोग करने पर ही समझ आएगा।
Insert Functions
इस ऑप्शन की मदद से हम वर्तमान सेल के फंक्शन(फार्मूला) को एडिट कर सकते है और नई सेल सेल में नए फंक्शन को लगा सकते है| इसके अलावा की फंक्शन से सम्बंधित ऑफलाइन हेल्प ले सकते है|
Auto Sum
इस ऑप्शन की मदद से शीट में किसी ऐसी रेंज को आटोमेटिक जोड़ सकते है जिसमे नंबर डाटा लिखा हो|
Recently Used
इस ऑप्शन में वे फंक्शन्स मिलते है जिनका इस्तेमाल हाल ही में किया गया हो|
Financial
इस ऑप्शन में फाइनेंसियल फंक्शन्स मिलते है| जैसे – PMT, PV, FVआदि |
Logical
इस ऑप्शन में लॉजिकल फंक्शन्स मिलते है| जैसे – AND, OR, NOT, if आदि|
Text
इस ऑप्शन में टेक्स्ट से सम्बंधित फंक्शन्स मिलते है| जैसे – Lower, Upper, Proper, Len आदि|
Date & Time
इस ऑप्शन में डेट और टाइम से सम्बंधित फंक्शन्स मिलते है| जैसे – Date, Datevalue, Days360 , Today, now आदि|
Lookup & Reference
इस ऑप्शन की मदद से हम लुकअप और रिफरेन्स से सम्बंधित फंक्शन शीट में इस्तेमाल कर सकते है| जैसे- hlookup, vlookup आदि|
Math & Trig
इस ऑप्शन में मैथ और ट्रिग्नोमेट्री से सम्बंधित फॉर्मूले मिलते है| जैसे- Round, Fact, Sqrt, GCD, LCM आदि|
More Functions
इस ऑप्शन में स्टैटिकल, इंजीनियरिंग, क्यूब और इनफार्मेशन से सम्बंधित फंक्शन मिलते है| जैसे- Average, Count, Max, Min आदि|
Defined Name Group
Defined Names इसके माध्यम से आप अपने सेलेक्ट किये हुए सेल का नाम अपने हिसाब से रख सकते है। फिट आप चाहे तो फार्मूला में भी लिख सकते है, जो नाम आपने रखा है डायटेक्ट लिख सकते है।
हमने निचे स्क्रीन शॉट दिया हुआ है जिसमे A1 का नाम Rakesh है, A2 का नाम Mgs है तथा A3 का नाम RakeshMgs है। एक्टिव सेल A3 है इसलिए नाम बॉक्स में RakeshMgs दिख टहा है लेकिन गौट करें नाम बॉक्स के बगल में फार्मूला बॉक्स में Sum का फंक्सन लगा हुआ लेकिन सेल एड्रेस के जगह डायरेक्ट सेल का जो नाम हमने दिया है वही लिखा हुआ है लेकिन फिर भी कैलकुलेशन परफेक्ट है, तो इसी प्रकार आप भी किसी भी सेल का नाम बदल सकते है, और हां फार्मूला या फंक्रन में सेल एड्रेस इनपुट करें या नाम इनपुट करें दोनों काम करेगा।
Define Name
इस ऑप्शन का प्रयोग किस रेंज को सेलेक्ट करने के बाद उसे कोई नाम देने के लिए करते है जिसके बाद उस रेंज को फार्मूला में केवल उसी नाम से इस्तेमाल किया जाता सकता है| जैसे – A1:B20 to “salary”.
Use in Formula
इस ऑप्शन का प्रयोग डिफाइन किये गए रेंज के नाम को फॉर्मूले के रूप में इस्तेमाल करने के लिए किया जाता है|
Name Manager
इस ऑप्शन की मदद से डिफाइन किये गए नाम को एडिट अथवा डिलीट कर सकते है|
Formula Auditing Group
Formula Auditing इस ग्रुप के माध्यम से आप कोई सेल किसपर डिपेंड इन सब को देख सकते है, उन सेल को एरो (तीर) से इंडीकेट कर सकते है जो किसी दुसरे पर डिपेंड हो या किसी दूसरी सेल से डाटा ले रहा हो और आप इसे देखने के बाद एरो को टिमूव भी कर सकते है। इसी में एक और आप्शन होता है Watch Window इसके मदद से आप एक छोटा सा विंडो ओपन कर सकते है, सेलेक्ट करने के अनुसार आप किसी भी सेल का डिटेल देख सकते है जैसे शीट, नाम, सेल, वैल्यू और फार्मूला। इसका एक फायदा यह है की आप एक्सेल में कही भी टहकर उस विंडो को देख सकते है।
Trace Precedents
इस ऑप्शन का प्रयोग करने से पहले हम ऐसी सेल सेलेक्ट करते है जिसमे एक फार्मूला लगा हो और उसमे अन्य सेल का रिफरेन्स भी दिया गया हो| इस बाद इस ऑप्शन पर क्लिक करने से सेलेक्ट सेल पर एरो दिखाए जाते है जो ये बताते है की सेल का सम्बन्ध और किन सेल्स से है|
Trace Dependents
इस ऑप्शन का प्रयोग करने से पहले एक ऐसी सेल सेलेक्ट करते है जिसमे कोई डाटा लिखा हो| फिर इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर एरो दिखाए जाते है यदि उस सेल का रिफरेन्स किस अन्य सेल में किया गया हो तो|
Remove Arrows
इस ऑप्शन की मदद से एरो को शीट से हटाया जाता है|
Show Formulas
इस ऑप्शन को एक्टिव करने से शीट में लगाए गए सभी फॉर्मूले दिखाए जा सकते है|
Error Checking
इस ऑप्शन की मदद से शीट में गलतियों का पता लगाया जा सकता है|
- ###### Error
- Name Error ( #NAME? )
- Value Error ( #VALUE! )
- Division Error ( #DIV )
- Null Error ( #NULL! )
- Reference Error ( #REF! )
Evaluate Formula
इस ऑप्शन की मदद से ये किसी फॉर्मूले के बारे ये देखते है कि फार्मूला किस लॉजिक से कैलकुलेशन कर रहा है अथवा किन स्टेप्स में रिजल्ट जनरते कर रहा है|
Watch Window
इस ऑप्शन की मदद से हम किसी रेंज अथवा सेल को इसी ऑप्शन में लिंक कर लेते है और इसी ऑप्शन की मदद से उस रेंज अथवा सेल पर सीधे इस पहुंच सकते है|
Calculation Group
Calculation Options
इस ऑप्शन की मदद से हम कैलकुलेशन को आटोमेटिक अथवा मैन्युअल रख सकते है|
Calculate Now
जब कैलकुलेशन मैन्युअल होती है तब इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर ही कैलकुलेशन अपडेट होती है|
Calculate Sheet
इस ऑप्शन की मदद से कम्पलीट शीट की कॅल्क्युलेशन्स एक साथ अपडेट की जा सकती है|