एक्सल में पेज लेआउट वह तरीका है जिससे आप अपनी वर्कशीट को प्रिंट करने के लिए व्यवस्थित करते हैं। यह आपको मार्जिन, ओरिएंटेशन, पेपर आकार, और अन्य प्रिंटिंग सेटिंग्स को नियंत्रित करने में मदद करता है। यहाँ एक्सेल में पेज लेआउट के कुछ मुख्य पहलू दिए गए हैं:
Themes | Page setup | Scale to Fit | Sheet Options | Arrange |
पेज लेआउट मेनू पेज से सम्बंधित सेटिंग करने के लिए प्रयोग करते है। जो की निम्नलिखित है-
1. Themes
थीम्स इसके अंतर्गत फोंट स्टाइल और कलर चेंज कटने के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
Colors
इस ऑप्शन का प्रयोग थीम का रंग बदलने के लिए किया जाता है |
Fonts
इस ऑप्शन का थीम का फॉण्ट बदलने के लिए किया जाता है |
This option is used to change the font of the theme.
Effects
इस ऑप्शन से स्मार्ट आर्ट ऑप्शन के द्वारा बनायीं की ग्राफ़िक की थीम बदलने के लिए करते है |
2. Page Setup
1. Margins रूलर के अनुसार मार्जिन लगाने के लिए प्रयोग करते हैं इसमें By default ऊपर नीचे तथा दाएं बाएं एक एक इंच सेट रहता है, इसमें आप खुद से कस्टमाइज करके भी मार्जिन लगा सकते हैं।
2. Orientation की मदद से पेज को Portrait तथा Landscape करने के लिए प्रयोग करते हैं इसमें By default Portrait Mode सेट रहता है।
3. Size इसकी मदद से बनाए गए डॉक्यूमेंट या लीए हुए नए पेज को साइज देने के लिए प्रयोग करते है जिसमें आप खुद से पेपर साइज ऐड भी कर सकते हैं और इसमें बाय डिफॉल्ट लेटर साइज सेटरहता है जो कि 8.5 इंच चौड़ाई और 1 इंच लंबाई होती है।
4. Print Area इस आप्शन के अन्दर दो आप्शन दिए गए है पहला Set Print Area इसके मदद प्रिंट एरिया सेट कर सकते है जिससे की सेलेक्ट किया हुआ हिस्सा ही प्रिंट हो, दूसरा आप्शन है Clear Print Area इसका काम है सेट किये गए प्रिंट एरिया को हटाना।
5. Breaks इसकी मदद से पेज को ब्रेक कर सकते है, रिमूव कर सकते है और रिसेट भी कर सकते है। इसका प्रयोग उस समय कटते है जब हमारा कुछ डेटा पहले पेज पर तथा कुछ डेटा दुसरे पेज पट हो तब इसके मदद से आप अपने डेटा को एक ही पेज में कर सकते है। जैसे मान लीजिये आप एम एस वर्ड में प्रश्न और उसका चार-चार विकल्प लिख रहे है आप 5-6 प्रश्न और उसका आप्शन लिख दिए आठवां में आप प्रश्न तो लिख दिए लेकिन उसका आप्शन दुसरे पेज में जा रहा है तो आप चाहेंगे की प्रश्न भी दुसरे पेज में ही हो जाए तो आप स्टार्टिंग पॉइंट में जाते है जिस प्रश्न को दुसरे पेज में एडजस्ट करना हो फिर ब्रेक आप्शन पर क्लिक करते है। ठीक उसी तरह एक्सेल में भी है आपका डाटा यदि किसी दुसरे पेज में जा रहा है तो एडजस्ट कटने के लिए ब्रेक आप्शन का प्रयोग किया जाता है।
6. Background इसके मदद से आप अपने एक्सेल शीट के बैकग्राउंड में कोई भी पिक्चर लगा सकते है।
7. Print Titles इसके माध्यम से आप एक्सेल में दी हुई रो और कॉलम का एड्रेस प्रिंट कर सकते है अन्यथा इसे हाईड भी कर सकते है।
Scale to fit
इस ग्रुप में आपको प्रिंट आउटपुट की हाइट और विड्थ सेट करने से सम्बंधित आप्शन मिलेंगे जिसमे आप अपने अनुसार साइज़ सेट कर सकते है।
Sheet Options
इसके माध्यम से आप एक्सेल में हैडिंग तथा ग्रिड लाइन को हाईड यानि छिपा सकते है और इसे प्रिंट करना चाहे तो प्रिंट भी कर सकते है यदि प्रिंट वाले आप्शन पर टिक नहीं लगा होगा तो हैडिंग और ग्रिड लाइन प्रिंट नहीं होगा।
Arrange
इस ग्रुप में आपको किसी भी (शेप) ऑब्जेक्ट से सम्बंधित आप्शन मिल जाएगी। जैसे-
1. Bring to Front 3-4 ऑब्जेक्ट में से जिस ऑब्जेक्ट को सबसे ऊपर रखना चाहते है इसके माध्यम से रख सकते है, उसी तरह जिसे निचे रखना चाहते है उसे Send to Back आप्शन के माध्यम से कर सकते है।
2. Selection Pane यह आप्शन उस वक्त काम में लिया जाता है जब आपका कई शेप ड्रा हो यानि ऑब्जेक्ट्स तब आप सिलेक्शन पेन के माध्यम से ऑब्जेक्ट को मैनेज कर सकते है जैसे छिपाना (Hide), Reorder कटना और शेप का नाम देखना आदि।
3. Align एलाइन की मदद से ऑब्जेक्ट या किसी इमेज को लेफ्ट राइट सेंटर तथा टॉप मिडिल एवं बॉटम करने के लिए प्रयोग करते हैं।
4. Group किसी दो शेप को ग्रुप करने के लिए प्रयोग करते है। जब दो शेपसिलेक्ट हो तो ही ग्रुप कर सकते हैं किसी एक शेप सिलेक्शन पर ग्रुप ऑप्शन शो नहीं करता है। और किसी डमेज को ग्रुप नहीं कर सकते है। 5. Rotate टोटेट की मदद से अपने पिक्चर या ऑब्जेक्ट को 90 डिग्री लेफ्ट, 90 डिग्री राइट फ्लिप वर्टीकल, फ्लिप हॉरिजॉन्टल तथा मोर ऑप्शन में जाकर खुद से कस्टमाइज कर सकते हैं।