- एम एस पॉवरपॉइंट एक प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर है|
- यह एम एस ऑफिस का भाग है
- इसमें प्रेजेंटेशन बनाने का कार्य किया जाता है |
- इसका एक्सटेंशन नाम .pptx होता है|
- प्रेजेंटेशन के माध्यम से किसी टॉपिक को आकर्षित बना कर प्रदर्शित किया जाता है| क्योकि प्रेजेंटेशन में हम टेक्स्ट, ऑडियो, वीडियो, पिक्चर आदि जोड़ सकते है|
- इसका प्रयोग कॉलेज, कंपनी , संस्था आदि में किया जाता है|
- एम एस पॉवरपॉइंट 2007 को कैसे खोले
इसके अलावा आप रन कमांड का प्रयोग करते हुए PowerPoint टाइप करके एम एस पॉवरपॉइंट खोले सकते है|
Press Win+R to Open Run Command
एम एस पॉवरपॉइंट खुलने के बाद कुछ इस तरह का दिखेगा |
1. Office Button इस ऑप्शन के अंदर नई ब्लेंक पेज लेने, बने हुए फाइल को ओपन, सेव करने से सम्बंधित ऑप्शन होता है। यही ऑप्शन 2010-2016 वाले version में File Menu में स्थित है। ऑफिस बटन की सभी ऑप्शन आपको निचे दिए जाएंगे।
2. Quick Access Toolbar इस टूलबार में कोई भी ऑप्शन को add (जोड़) कर सकते है। जिस ऑप्शन को इसमें जोड़ना हो उस ऑप्शन पर माउस का राइट क्लिक करके Add to Quick Access Toolbar पर क्लिक कर देना है। इसका फायदा यह है जब आप किसी ऐसे ऑप्शन के बार बार जरुरत पड़ती है जिसे लेने के लिए मेनू के अंदर जाना पड़ता है उस समय आप इसे इस्तेमाल करेंगे तो आपको किसी मेनू के अंदर जाना नहीं पड़ेगा बल्कि एक क्लिक करना होगा।
3. Title Bar यह भाग सॉफ्टवेयर के सबसे ऊपर वाली लाइन को टाइटल बार कहते है। इसमें आपके फाडल का नाम शो होता है। जो आप सेव किये रहते है।
4. Minimize / Maximize / Close
i. Minimize इसके मदद से आप खुले हुए MS वर्ड को मिनीमाइज कर (छिपा) सकते है।
ii. Maximize इसके मदद से खुले हुए विंडो को बड़ा करने के लिए प्रयोग करते है। जब यह किसी तरह छोटा हो जाता है या गलती से maximize पर क्लिक हो जाता है तब स्क्रीन छोटा हो जाता है उस समय maximize पर क्लिक कटने पर पुनः अपने पूर्ण साइज में आ जाता है।
iii. Close Ms वर्ड को बंद करने के लिए प्रयोग है।
5. Menu Bar इस बार में Ms वर्ड का सभी मेनू मोजूद होती है। जिसमे फॉर्मेट मेनू और डेवलपर मेनू हाईड होती है। जो की किसी पिक्चर या शेप को क्लिक करने पर फॉर्मेट मेनू दिखने लगता है। लेकिन डेवलपर मेनू को वर्ड ऑप्शन में जाकर पॉपुलर टैब से शो कराया जाता है।
6. Ribbon इसमें सभी टूल्स मोजूद होते है। जिसमे फॉण्ट, पैटाग्राफ, स्टाइल से सम्बंधित टूल्स होते है।
· Note मेनू के चयन के अनुसार यह बदलता है।
7. Slide यह आपके सभी स्लाइड का छोटा छोटा इमेज के रुप में दिखाई देता है जिसे थंबनेल भी कहा जाता है।
8. Working Page यह आपका पेज है जिसपर आप काम करते है।
9. Scroll bar इसके मदद से पेज को ऊपर निचे करने के लिए प्रयोग करते है, जब आपके पेज का विड्थ बढ़ता है तब हॉरिजॉन्टल स्क्रॉल बार भी दिखने लगता है जिससे अपने पेज को दाएं तथा बाएँ करने के लिए प्रयोग करते है।
10. Status Bar इसमें आपको व्यू स्टाइल, तथा ज़ूम इन ज़ूम आउट करने लिए ऑप्शन मिलेंगे।
पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के निम्नलिखित कंटेंट होते है| जैसे – Slide, Place Holder, Slide Layout, Outline, Notes Page एंड Handout.
Slide
स्लाइड प्रेजेंटेशन का सबसे महत्वपूर्ण कंटेंट होता है| जिसमे हम वो कंटेंट रखते है जिनके माध्यम से हम किसी टॉपिक को प्रेजेंट करते है| हम इसमें निम्न लिखित कंटेंट जोड़ सकते है जैसे – टेक्स्ट, ऑडियो क्लिप, वीडियो क्लिप, पिक्चर, चार्ट्स आदि|
Place Holder
प्लेस होल्डर स्लाइड में बने वे डॉटेड आयत होते है जिनमे टेक्स्ट, ऑडियो क्लिप, वीडियो क्लिप, पिक्चर, चार्ट्स आदि जोड़े जाते है|
Slide Layout
प्लेस होल्डर के अलग अलग अरेंजमेंट के आधार पर स्लाइड के लेआउट बनती है|
Outline
ये प्रोग्राम विंडो में Left Panel में मिलता है जिसमे प्रेजेंटेशन में लिखा गया टेक्स्ट ही दिखाया जाता है कोई ग्राफ़िक अथवा पिक्चर नहीं|
Notes Page
इसका प्रयोग किसी स्लाइड के लिए नोट लिखने के लिए किया जाता है और इसे ऑडियंस के लिए स्लाइड का साथ प्रिंट भी किया जा सकता है|
Handout
हैंडआउट का प्रयोग एक पेज पर एक से अधिक स्लाइड्स प्रिंट करने के लिए किया जाता है|
Office Button in MS PowerPoint 2007
एम एस पॉवरपॉइंट 2007 के ऑफिस बटन में भी वही ऑप्शंस मिलते है जो एम एस वर्ड 2007 के ऑफिस बटन में मिलते है |
न्यू (New – Ctrl+N)
इस ऑप्शन का प्रयोग नई प्रेजेंटेशन फाइल जोड़ने के लिए किया जाता है |
ओपन (Open – Ctrl+O)
इस ऑप्शन का प्रयोग प्रेजेंटेशन फाइल खोलने के लिए किया जाता है जो हमने पहले सेव की होती है |
सेव (Save – Ctrl+S)
इस ऑप्शन का प्रयोग वर्तमान प्रेजेंटेशन फाइल में वर्तमान डाटा सेव करने के लिए करते है |
सेव एस (Save As – F12)
इस ऑप्शन का प्रयोग नयी प्रेजेंटेशन फाइल सेव करने के लिए करते है |
प्रिंट (Print)
इस Option का प्रयोग तैयार किये गये पेज को प्रिंट करने के लिए किया जाता हैं।
इसके निम्नलिखित तीन ऑप्शन मिलते है :-
(i) प्रिंट (Print -Ctrl+P)
इसका प्रयोग प्रेजेंटेशन फाइल को प्रिंट करने के लिए करते है इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते हुए आप प्रिंटर सिलेक्ट कर सकते है पेज रेंज सेट कर सकते है और कितनी कॉपी प्रिंट करनी है वो भी सेट कर सकते है |
(ii) क्विक प्रिंट (Quick Print)
इस ऑप्शन का प्रयोग पिछली बार सेट की गयी प्रिंट सेटिंग पर ही सीधे प्रिंट करने के लिए करते है |
(iii) प्रिंट प्रीव्यू (Print Preview – Ctrl+F2)
इस ऑप्शन का प्रयोग कर के हम ये देख सकते है की जिस मैटर को हम प्रिंट कर रहे है वो प्रिंट होने पर कैसा दिखेगा |
एन्क्रिप्ट डॉक्यूमेंट (प्रिपेयर) Encrypt Document (Prepare)
इस ऑप्शन से हम फाइल पर पासवर्ड लगा देते है जिसके बाद फाइल केवल उसी पासवर्ड से खुलेगी |
सेंड (Send)
इस ऑप्शन का प्रयोग करके हम प्रेजेंटेशन फाइल को इ-मेल या इंटरनेट फैक्स के द्वारा भेज सकते है |
क्लोज (Close – Ctrl+W)
इस ऑप्शन से हम केवल प्रेजेंटेशन फाइल को ही बंद करते है प्रोग्राम खुला रहता है |
एग्जिट पॉवरपॉइंट (Exit PowerPoint – Alt+F4)
इस ऑप्शन से हम प्रोग्राम बंद करते है |