How to Use Home Menu in MS Word 2007

हेलो दोस्तों आज मैं आप लोगों को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2007 के Home मेनू के बारे में हिंदी में जानकारी देने जा रहा हूं जिसे आप लास्ट तक पढ़े।

MS Word में Home Tab एक डिफ़ॉल्ट टैब होता है। जो यूजर को सबसे अधिक उपयोग किये जाने वाले Commands/ControIs तक पहुँच प्रदान करता है। इनके इस्तेमाल से यूजर यह तय कर सकते है, कि डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट कैसा दिखाई देगा।
समान्यतः जब आप MS Word ओपन करते है, तो Home Tab डिफॉल्ट रूप से ओपन रहती है। हालांकि आप Menu Bar में Home पर क्लिक करके भी इसे एक्सेस कर सकते है।

MS Word में एक डॉक्यूमेंट क्रिएट करने के दौरान Home Tab का उपयोग सबसे ज्यादा होता है। उदाहरण के लिए Front का Type, Size, और Color बदलने; Text को Bold, Italic और Underline करने; Text को Cut और Paste करने से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण Commands इस टैब में मौजूद होते है।

नीचे पोस्ट में आपको Home Tab के सभी Commands और उनके कार्यो के बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा।

Home Tab के सभी Commands और उनके Functions

MS Word में Home Tab सबसे महत्वपूर्ण टैब है। इसमें वो सभी Commands शामिल होते है, जिनका उपयोग डॉक्यूमेंट बनाने के दौरान सबसे अधिक होता है।

यूजर Home Tab को अपने कीबोर्ड के माध्यम से Alt+H Shortcut Key दबाकर ओपन कर सकते है, या वे माउस के उपयोग से Menu Bar में मौजूद Home Tab पर क्लिक कर सकते है।

HOME TAB के अंदर पांच COMMAND GROUPS होते है:

  • Cut:- कट इसके माध्यम से किसी भी टेक्स्ट, पिक्चर या शेप को कट करके क्लिपबोर्ड में रखा जा सकता है जिसको पेस्ट करके एमएस वर्ड में इंसर्ट किया जा सकता है कट किया हुआ शेप पिक्चर या टेक्स्ट सिलेक्ट रहना चाहिए और यह कट करने पर वहां से हटकर क्लिपबोर्ड में चला जाता है।
  • Copy किसी भी टेक्स्ट सेप या पिक्चर को कॉपी करने से पहले सिलेक्ट रहना चाहिए जिसे कॉपी करने पर क्लिपबोर्ड में चला जाता है और यह पेज पर भी मौजूद रहता है और आपके क्लिपबोर्ड में भी आ जाता है जिसे पेस्ट के दौरान पेज पर लाया जाता है।
  • Paste उपरोक्त कट या कॉपी किया हुआ कोई भी टेक्स्ट पिक्चर या सेप टेस्ट करने के लिए प्रयोग किया जाता है पेस्ट के अंदर पेस्ट स्पेशल भी मौजूद है जो किसी अन्य सॉफ्टवेयर से कॉपी किया हुआ कोई भी ऑब्जेक्ट टेक्स्ट या सेप पेस्ट किया जाता है पेस्ट अस हाइपरलिंक हाइपरलिंक की तरह पेस्ट करने के लिए प्रयोग किया जाता है।
  • Format Painter फॉर्मेट पेंटर ऐसा टूल है जो बहुत ही उपयोगी होता है इसके माध्यम से सिर्फ टेक्स्ट के अंदर फॉर्मेटिंग को कॉपी करने के लिए प्रयोग किया जाता है जिससे आपकी काम करने की स्पीड बढ़ जाती है। इसमें यदि आपको बार-बार किसी टेक्स्ट को एक ही तरह करने के लिए फॉन्ट बदलना पड़ता हो कलर चेंज करना पड़ता हो साइज बदलना पड़ता हो तो ऐसे स्थित में मुक्ति पा सकते हैं जिस फॉर्मेट में आपको सभी टेक्स्ट करना हो या कुछ ही हिस्सा करना हो तो पहले जिस तरह का करना हो उसे थोड़ा सा सिलेक्ट करने के बाद फॉर्मेट पेंटर पर क्लिक करना है। जैसे ही क्लिक करते है आप कर्सर एक ब्रश की तरह बन जाएगा और टेक्स्ट सेलेक्ट करने पर सेम वैसे ही फॉर्मेट सिलेक्शन किए हुए टेक्स्ट पर आ जाएगा।

2 फोंट डायलॉग बॉक्स के अंतर्गत फोंट बदलने फोंट स्टाइल जैसी बोल्ड इटैलिक अंडरलाइन करने फोंट का साइज बढ़ाने घटाने फोंट कलर बदलने और अंडर लाइन कलर बदलने के लिए ऑप्शन दिया हुआ है। जिसे आप विस्तारपूर्वक निचे पढ़ सकते है।

  • Font इसकी मदद से सेलेक्ट किया हुआ टेक्स्ट या पैराग्राफ का स्टाइल बदलने के लिए प्रयोग करते हैं।
  • Font Size इसका प्रयोग टेक्स्ट की साइज को छोटा और बड़ा करने के लिए प्रयोग करते हैं अगर किसी सिंगल पैराग्राफ या वर्ड को छोटा था बड़ा करने के लिए प्रयोग करना चाहते हैं तो पहले उसे सेलेक्ट अवस्था में कर ले उसके बाद ही फोंट साइज बदले।
  • Clear Formatting क्लियर फॉर्मेटिंग के मदद से लगाए गए सभी तरह के फॉर्मेटिंग जैसे बोल्ड इटैलिक अंडर लाइन टेक्स्ट कलर आदि सभी को एक क्लिक में हटाने के लिए प्रयोग करते हैं। यह आपके टेक्स्ट को डिलीट नहीं करता बल्कि एम एस वर्ड के स्टार्ट में जैसे टेक्स्ट साइज और फॉण्ट होता है उसी फॉण्ट और साइज में आ जाएगा। लेकिन यह सेलेक्टेड अवस्था में होना चाहिए नोट इसमें टेक्स्ट हाइलाइट कलर नहीं बदलता हैं।
  • Bold Ctrl+B सेलेक्ट किए हुए टेक्स्ट को मोटा करने के लिए प्रयोग करते हैं।
  • Italic Ctrl+1 सेलेक्ट किए हुए टेक्स्ट को तिरछा करने के लिए प्रयोग करते हैं।
  • Underline Ctrl+U सेलेक्ट किए हुए टेक्स्ट को अंडरलाइन करने के लिए प्रयोग करते हैं।
  • Strike Through सेलेक्ट किए हुए टेक्स्ट को बिच में कटे हुए का चिन्ह लगाने के लिए प्रयोग करते है।
  • Subscript विज्ञान के फार्मूला में अधिकतर प्रयोग करने वाला सब स्क्रिप्ट कहलाता है।
  • Superscript मैथ में स्कायर के रूप में लगाने हेतु सुपर स्क्रिष्ट काल आता है।
  • Change Case इसकी मदद से सिलेक्ट किए हुए टेक्स्ट को Sentence case, lower case, UPPER CASE, Capitalize
  • Each Word और tOGGLE cASE में करने के लिए प्रयोग करते हैं।
  • Text Highlight Color इसकी मदद से सिलेक्ट किए हुए टेक्स्ट को हाईलाइट करने के लिए प्रयोग करते हैं या बिना सेलेक्ट किए हुए टेक्स्ट को हाइलाइट कलर सेलेक्ट करने के बाद टेक्स्ट सिलेक्ट करने के दौरान हाईलाइट किया जा सकता है।
  • Font Color इसके मदद से सेलेक्ट किए हुए टेक्स्ट या पैराग्राफ को किसी भी रंग में करने के लिए प्रयोग करते हैं।

3 पैराग्राफ डायलॉग के अंदर इंडेंट, स्पेसिंग, लाइन एंड पेज ब्रेक्स का ऑप्शन मौजूद है जिसमे आप पैराग्राफ से सम्बंधित सेटिंग कर सकते है। जैसे एलाइनमेंट स्पेसिंग, थीम कलर आदि जिसे आप विस्तार पूर्वक निचे पढ़ सकते है।

  • Bullet and Numbering बुलेट और नंबरिंग आने के लिए प्रयोग करते हैं।
  • Decrease Indent/Increase Indent इसकी मदद से पैराग्राफ को एक टैब की तरह इनक्रीस और डिक्रीज करने के लिए प्रयोग करते हैं जोकि नार्मल टैब बटन दबाने से इनक्रीस होती है।
  • Sort By Ascending और descending के द्वारा शार्ट करने के लिए प्रयोग करते हैं जैसे A2Z या Z2A, तथा नंबर के अनुसार भी कर सकते है यदि आप चाहते है की तारीख के अनुसार सीरियल वाइज रहें तो भी आप इसके माध्यम से कर सकते है।
  • Show/Hide इसके मदद से स्पेस और एंटर को प्रदर्शित करने के लिए प्रयोग करते है।
  • Left Ctrl+L पैराग्राफ को बाएं तरफ करने के लिए प्रयोग करते है।
  • Center Ctri+E पैराग्राफ को बिच में करने के लिए प्रयोग करते है।
  • Right Ctrl+R पैराग्राफ को दाएं तरफ करने के लिए प्रयोग करते है।
  • Justify Ctrl+J पैराग्राफ को बाएं और दाएं तरफ के मार्जिन के अनुसार दोनों तरफ से बराबर करने के लिए प्रयोग करते है।
  • Spacing सिलेक्ट किए हुए पैराग्राफ की स्पेसिंग को घटाने तथा बढ़ाने के लिए प्रयोग करते हैं।
  • Theme Color मार्जिन के अनुसार पैराग्राफ पर थीम कलर (Shading) लगाने के लिए प्रयोग करते हैं।
  • Bottom Border बॉर्डर तथा टेबल ड्रॉ करने के लिए प्रयोग करते हैं।

4 Style इसकी मदद से नॉरमल नो स्पेसिंग हैडिंग। Styles Group में कुछ प्रमुख Commands जिनमें Heading, Title, Subtitle, No Spacing, Emphasis, Strong, Quote, Book Title, etc. शामिल है।

Styles Group, में पहले से तैयार कुछ महत्वपूर्ण Styles शामिल किए है। जो डॉक्यूमेंट के लेआउट और डिज़ाइन में बहुत अधिक प्रभाव डालते है। जब आप डॉक्यूमेंट में फोर्मेटिंग अप्लाई करने के लिये इन Styles का उपयोग करते है, तो आप पूरे डॉक्यूमेंट में कई सारे बदलावों को आसानी से एक साथ लागू कर पाते है।

5 Editing के डायलॉग बॉक्स के अंदर आपको निचे दिया हुआ ऑप्शन मिलेगा।

  • Find इसके मदद से किसी भी टेक्स्ट या पैराग्राफ को खोजने के लिए प्रयोग करते है।
  • Replace खोजने के बाद कोई दूसरे वर्ड में बदलने के लिए प्रयोग करते है।
  • Select सेलेक्ट के मदद से टेक्स्ट और ऑब्जेक्ट सेलेक्ट करने के लिए प्रयोग करते है। इस आप्शन से हम सिमिलर
    स्टाइल वाले टेक्स्ट और ऑब्जेक्ट यानि की ड्रा किए हुए शेप को सेलेक्ट करने के लिए प्रयोग करते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top