आवश्यकताएं (Requirements)
औज़ार/उपकरण (Tools/Equipments)
- LCD मॉनिटर
- कंप्यूटर टूल किट
- एंटी-स्टैटिक मैट और व्रिस्त स्ट्रैप
- LCD क्लीनिंग किट
प्रक्रिया (PROCEDURE)
1. मॉनिटर के प्रकार की पहचान
• मॉनिटर को ध्यान से देखकर उसके आकार, मोटाई, स्क्रीन तथा स्टैंड का निरीक्षण करें।

चित्र 1: एलसीडी, एलईडी तथा ओएलईडी मॉनिटर के प्रकार।
• एलसीडी, एलईडी और ओएलईडी मॉनिटर के बाहरी स्वरूप तथा कार्यप्रणाली में अंतर समझें।
• मॉनिटर के पीछे लगे निर्माता के लेबल से कंपनी, मॉडल नंबर और अन्य जानकारी पढ़ें।
2. मॉनिटर की विशेषताएँ ज्ञात करना
• मॉनिटर के मॉडल नंबर की सहायता से निर्माता की वेबसाइट या उपयोगकर्ता पुस्तिका में उसकी विशेषताएँ देखें।
• स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन, रिफ्रेश रेट, रिस्पॉन्स टाइम, पैनल का प्रकार, ब्राइटनेस और कंट्रास्ट अनुपात नोट करें।
• मॉनिटर में उपलब्ध कनेक्शन पोर्ट—वीजीए, एचडीएमआई तथा डिस्प्लेपोर्ट—की पहचान करें।

चित्र 2: वीजीए, एचडीएमआई तथा डिस्प्लेपोर्ट कनेक्शन।
• कंप्यूटर में उपलब्ध डिस्प्ले सेटिंग के माध्यम से समर्थित रिज़ॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट देखें।
3. सामने दिए गए नियंत्रणों की पहचान
• मॉनिटर के सामने या नीचे दिए गए पावर बटन की पहचान करें।

चित्र 3: मॉनिटर के सामने दिए गए नियंत्रण बटन।
• मेन्यू, इनपुट चयन, चमक तथा कंट्रास्ट नियंत्रण बटनों को पहचानें।
• प्रत्येक बटन का उपयोग समझें और मॉनिटर की उपयोगकर्ता पुस्तिका से उसकी पुष्टि करें।
4. मॉनिटर की सेटिंग समायोजित करना
• मेन्यू बटन दबाकर स्क्रीन पर दिखाई देने वाले ऑन-स्क्रीन मेन्यू को खोलें।

चित्र 4: ऑन–स्क्रीन मेन्यू द्वारा सेटिंग समायोजन।
• चमक और कंट्रास्ट को आवश्यकता के अनुसार समायोजित करें।
• उपलब्ध विकल्पों में रंग तापमान, चित्र मोड, इनपुट स्रोत और आस्पेक्ट रेशियो की सेटिंग देखें।
• कंप्यूटर की डिस्प्ले सेटिंग में जाकर रिज़ॉल्यूशन, स्क्रीन की दिशा तथा एकाधिक डिस्प्ले के विकल्प देखें।
• आवश्यकता पड़ने पर मॉनिटर की सेटिंग को मूल स्थिति में रीसेट करें।
5. निरीक्षण एवं अभिलेखन
• मॉनिटर का प्रकार, मॉडल नंबर, विशेषताएँ, नियंत्रण बटन और उपलब्ध पोर्ट निरीक्षण सूची में लिखें।
• सेटिंग बदलने के बाद स्क्रीन की स्पष्टता और प्रदर्शन की जाँच करें।
सावधानियां (Precautions)
• मॉनिटर को साफ और समतल स्थान पर रखें।
• केबल जोड़ने या हटाने से पहले मॉनिटर और कंप्यूटर की बिजली बंद कर दें।
• स्क्रीन को उँगलियों या नुकीली वस्तुओं से न दबाएँ।
• मॉनिटर की सफाई के लिए सूखे या निर्माता द्वारा सुझाए गए मुलायम कपड़े का उपयोग करें।
• बिजली के खुले तारों और गीले हाथों से उपकरण को न छुएँ।
• रिज़ॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट को मॉनिटर की समर्थित सीमा के भीतर ही रखें।
• सेटिंग बदलते समय अनावश्यक विकल्पों में परिवर्तन न करें।
परिणाम (Result)
इस अभ्यास के बाद, विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर मॉनिटर की पहचान करने, उनकी तकनीकी विशेषताओं को ज्ञात करने, सामने दिए गए नियंत्रण बटनों का उपयोग करने तथा मॉनिटर की आवश्यक सेटिंग समायोजित करने में सक्षम हुआ।
