Email का उपयोग करना – Email Accounts बनाना और मैनेज करना (Using Email- Creating and Managing the E – Mail Accounts)

औज़ार/उपकरण (Tools/Equipments)

• इंटरनेट कनेक्शन के साथ वर्किंग PC

प्रक्रिया (PROCEDURE)

टास्क 1: एक G-Mail account बनाएँ

  1. Gmail वेबसाइट ओपन करें, लोगिन बॉक्स के नीचे ‘Create an account” बटन पर क्लिक करें। Gmail account बनाने से एक Google account बनता है जिसका उपयोग आप अन्य Google उत्पादों और सर्विसों तक पहुँचने के लिए कर सकते हैं।
  2. First name, last name, username, Password, birthday, gender, phone number और current email address इंटर करें। Username, नया Gmail email address बन जाएगा, यदि username उपलब्ध नहीं है तो उसे कई संबंधित विकल्प दिए जाएंगे, या कोई दूसरा विकल्प दिया जयेगा । मोबाइल फ़ोन नंबर अनुशंसित है लेकिन आवश्यक नहीं है
  3. CAPTCHA भरें, कर्रेंट लोकेशन सेलेक्ट करें। यह एक verification tool है जो यह सुनिश्चित करता है कि कोई वास्तविक व्यक्ति account बना रहा है। यदि इसे पढ़ा नहीं जा सकता है, तो नया प्राप्त करने के लिए टेक्स्ट फ़ील्ड के बगल में refresh बटन पर क्लिक करें, या इसे कंप्यूटर स्पीकर के माध्यम से ज़ोर से पढ़ने के लिए speakers बटन पर क्लिक करें।
  4. Entire privacy policy पढ़े और उससे agree होने के लिए बॉक्स को चेक करें।
  5. Next step पर क्लिक करें.
  6. Gmail account बन गया है और continue to Gmail बटन पर क्लिक करें। सभी Google account बनाते समय एक Google+ account बनाते हैं। Google +, Google का सोशल नेटवर्क है और Google की कई सेवाएँ सर्विस इससे जुड़ी हुई हैं।
  7. Gmail विंडो के ऊपरी-राइट कार्नर में गियर आइकन पर क्लिक करें, और Display Density विकल्पों में से एक Comfortable विकल्प सेलेक्ट करे। Gmail में कई अलग-अलग व्यू हैं। ये व्यूज इनबॉक्स में प्रत्येक ईमेल के बीच के अंतर को प्रभावित करते हैं। कम्फर्टेबल में प्रत्येक ईमेल के बीच सबसे ज़्यादा जगह होती है, जबकि कॉम्पैक्ट में प्रत्येक लाइन के बीच सबसे कम जगह होती है।
  8. विंडो के ऊपरी-लेफ्ट कार्नर में ‘Gmail” मेनू पर क्लिक करें। दिखाई देने वाले मेनू से काटेक्ट सेलेक्ट करें।
  9. लेफ्ट मेनू के नीचे “Import contacts … विकल्प पर क्लिक करें।
  10. Choose file बटन पर क्लिक करें और अपनी CSV फ्राइल सेलेक्ट करें। फ़राइल अपलोड हो जाएगी और contacts,Gmail address book में जुड़ जाएगे।

टास्क 2: Gmail account मैनेज करना

1 Gmail account में लोग इन करें, इसे जांचने के लिए ईमेल के बाई ओर इनबॉक्स पर क्लिक करें।

2 ईमेल को सेलेक्ट करें और इसे संग्रहीत करने के लिए ईमेल के ऊपर लेफ्ट की ओर, नीचे की ओर पॉईट करते हुए एरो के साथ एक फ़ाइल की तरह दिखने वाले बटन पर क्लिक करें। (Fig 1)

3 ईमेल को सेलेक्ट करें और इसे स्पैम फ़ोल्डर में भेजने के लिए ईमेल के ऊपर टास्क बार में exclamation mark के साथ स्टॉप साइन पर क्लिक करें।

4 ईमेल को सेलेक्ट करें और इसे डिलीट करने के लिए ट्रैश पर क्लिक करें।

5 ईमेल को सेलेक्ट करें और ट्रेश के राइट की ओर फ़ोल्डर पर क्लिक करें और उस फ़ोल्डर में ईमेल भेजने के लिए फ़ोल्डर को सेलेक्ट करें।

6 ईमेल को सेलेक्ट करें और ईमेल के ऊपर राइट ओर “More” विकल्प पर क्लिक करें, और email as read में mark करने के लिए, email as important में mark करें, इसे टास्कों में जोड़े, ऐड स्टार आदि।

7 अपने ईमेल अकाउंट के शीर्ष पर सर्च बार में टाइप करें और पुराने ईमेल को पुनः प्राप्त करने के लिए सर्च बार के राइट की ओर सर्च आइकन पर क्लिक करें।

8 ईमेल सेलेक्ट करें, फिर “Folder” पर क्लिक करें और “Create new” सेलेक्ट करें, फिर, फोल्डर का नाम टाइप करें और फिर, “Create’ पर क्लिक करें। (Figs 3 & 4)

9 ईमेल लिखने के लिए जीमेल विंडो के ऊपरी-लेफ्ट कार्नर में लाल “COMPOSE’ बटन पर क्लिक करें।

10 प्राप्तकर्ता को “To” फील्ड में एटर करें।

11 प्राप्तकर्ता को “Cc” लाइन में एटर करें, जो प्राप्तकर्ताओं को एक कॉपी भेजता है।

12 प्राप्तकर्ता को “Bcc” लाइन में एटर करें जो प्राप्तकर्ताओं को कॉपियों भेजता है लेकिन नियमित प्राप्तकर्ताओं से उनके नाम हाईड (छुपाता) करता है।

13 “Subject” फ़ील्ड में ईमेल का सब्जेक्ट एंटर करें।

14 ईमेल का मुख्य भाग “Subject” के नीचे बड़े फ़ील्ड में टाइप करें और टेक्स्ट फ़रोर्मेंटिंग विकल्प दिखाने के लिए विंडो के नीचे “A” बटन पर क्लिक करें।

15 अटेचमेंट जोड़ने के लिए attach चिन्ह पर क्लिक करें।

16 प्राप्तकर्ताओं को ईमेल भेजने के लिए blue Send बटन पर क्लिक करें।

सावधानियां (Precautions)

  • आधिकारिक स्रोत: सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करने के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइटों (जैसे Google Chrome वेबसाइट या mozilla.com) का ही उपयोग करें ।
  • सिस्टम आवश्यकताएँ: सुनिश्चित करें कि आपके पास इंटरनेट कनेक्शन के साथ एक वर्किंग PC उपलब्ध है ।
  • डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स: ‘Download’ बटन पर क्लिक करते समय चेक बॉक्स पर ध्यान दें, यदि आप ब्राउज़र को अपना डिफ़ॉल्ट प्रोग्राम बनाना चाहते हैं ।
  • उपयोग डेटा और गोपनीयता: “Help make Google Chrome better” जैसे विकल्पों को चुनते समय यह जान लें कि यह केवल उपयोग डेटा और क्रैश रिपोर्ट भेजता है, कोई व्यक्तिगत जानकारी नहीं ।
  • लाइसेंस एग्रीमेंट: इंस्टॉलेशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने से पहले सर्विस की शर्तों या लाइसेंस एग्रीमेंट को ध्यान से पढ़ें और स्वीकार करें ।
  • इंस्टॉलेशन पाथ: यदि आपके पास ड्राइव में जगह की कमी है, तो फ़ायरफ़ॉक्स इंस्टॉल करते समय मैन्युअल रूप से सुरक्षित लोकेशन (जैसे D ड्राइव) का चयन करें ।

परिणाम (Result)

लोकप्रिय वेब ब्राउज़िंग सॉफ़्टवेयर (Chrome और Firefox) सफलतापूर्वक इंस्टॉल और कॉन्फ़िगर हो जाते हैं, जिससे उपयोगकर्ता सुरक्षित रूप से इंटरनेट ब्राउज़िंग का अभ्यास करने में सक्षम होता है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top