आवश्यकताएं (Requirements)
- PC/लेपटोंप
- ईंटरनेट कनेक्शन
- वेबकैम
- MIC
प्रक्रिया (PROCEDURE)
टास्क 1: Gmail में एक email अकाउट सेट करना
1 Gmail वेबसाइट (www.gmail.com) पर जाए और “Create account” बटन पर क्तिक करें।
2 अपना नाम, यूजरनेम और पासवर्ड सहित अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
3 एक सुरक्षित पासवर्ड चुनना सुनिश्चित करें जो आपके लिए याद रखना आसान हो लेकिन दूसरों के लिए अनुमान लगाना मुश्किल हो।
4 अपने फरोन नंबर या वैकल्पिक email एड्रेस का उपयोग करके अपने अकाउट को वेरीफाई करने के लिए otp का पालन करें।
5 एक बार आपका अकाउट वैरीफाई हो जाने पर, आप अपने Gmail अकाउट में लॉग इन कर सकते हैं और इसका उपयोग शुरु कर सकते हैं।
टास्क 2: Gmail में कान्फ्रेस कोंल सेट करना
1 अपना Gmail अकाउट ओपन करें और बाए साइडबार में “Meet” बटन पर क्तिक करें।
2 नई कॉन्फेंस कॉल बनाने के लिए “Join or start a meeting” बटन पर क्तिक करें।
3 उन लोगों के email एड्रेस इंटर करें जिन्हें आप कॉन्फेंस कॉल में इनवाइट करना चाहते हैं।
4 कॉन्फेंस कॉल के लिए time और date सेट करें, और इनविटेशन भेजने के लिए “Send” बटन पर क्लिक करें।
5 शेड्यूल टाइम पर, कॉन्फ्रेंस कॉल शुरू करने के लिए “Join now” बटन पर क्लिक करें। (Fig 1)

नोट: आप ओडियो और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुरू करने के लिए Google Hangouts, Google meet और Zoom जैसे थर्ड-पार्टी टूल का उपयोग कर सकते हैं।
सावधानियां (Precautions)
- सुरक्षित पासवर्ड: हमेशा एक ऐसा पासवर्ड चुनें जो मजबूत हो और दूसरों के लिए अनुमान लगाना कठिन हो, लेकिन आपके लिए याद रखना आसान हो।
- अकाउंट वेरिफिकेशन: अपने अकाउंट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फोन नंबर या वैकल्पिक ईमेल का उपयोग करके वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
- हार्डवेयर की जांच: कॉन्फ्रेंस कॉल शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपका वेबकैम (Webcam) और माइक्रोफोन (MIC) ठीक से काम कर रहे हैं।
- सटीक आमंत्रण: कॉन्फ्रेंस कॉल के लिए ईमेल एड्रेस दर्ज करते समय सावधानी बरतें और सही समय व तारीख का चयन करें।
- इंटरनेट स्थिरता: एक स्थिर इंटरनेट कनेक्शन सुनिश्चित करें ताकि कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कोई बाधा न आए।
परिणाम (Result)
इन चरणों का पालन करने से एक नया ईमेल अकाउंट सफलतापूर्वक बन जाता है और Google Meet या अन्य थर्ड-पार्टी टूल्स के माध्यम से ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस कॉल का सफल आयोजन किया जा सकता है।
