एमएस पावरपॉइंट 2007 में एनिमेशन टैब रिबन का एक महत्वपूर्ण भाग है। यह टैब आपको अपनी स्लाइड्स पर मौजूद टेक्स्ट और ऑब्जेक्ट्स (जैसे चित्र, आकृतियाँ, चार्ट) में एनीमेशन जोड़ने की अनुमति देता है। एनीमेशन का उपयोग करके आप अपनी प्रेजेंटेशन को अधिक गतिशील, आकर्षक और समझने में आसान बना सकते हैं। एनिमेशन टैब को मुख्य रूप से चार ग्रुपों में विभाजित किया गया है:
Animations Tab
पिक्चर्स के कंटेंट्स को स्पेशल इफेक्ट्स से स्क्रीन पर चलना एनीमेशन कहलाता है |
Preview Group
Preview
इस ऑप्शन क्लिक करने से स्लाइड पर लगे एनीमेशन इफेक्ट्स का प्रीव्यू नार्मल स्क्रीन पर ही देख सकते है|
Animations Group
Animate
इस ऑप्शन से सिलेक्टेड कंटेंट पर एनीमेशन इफ़ेक्ट लगाया जाता है|
Custom Animation
इस ऑप्शन पर क्लिक करने से स्क्रीन पर दायी ओर टास्क पेन खुलेगा जिसमे एनीमेशन इफ़ेक्ट लगाने ऑप्शन मिलेंगे | इसमें एनीमेशन इफ़ेक्ट की चार श्रेणी होती है जो स्लाइड से कंटेंट सिलेक्ट करने के बाद Add Effect ऑप्शन में मिलेंगे | ये चार श्रेणी Entrance, Emphasis, Exit और Motion path है |
Transitions to this slide Group
इसके अन्दर आपके हर एक स्लाइड में अलग अलग एनीमेशन इफ़ेक्ट देने के लिए प्रयोग करते है, ध्यान रहे एक स्लाइड में कई शेप, टेक्स्ट या इमेज होते है जिन्हें एनिमेट करने के लिए कस्टम एनीमेशन का प्रयोग करते है लेकिन जब किसी स्लाइड पेज को एनीमेशन इफ़ेक्ट देना होता हे तब इस आप्शन का प्रयोग करते है।
Transition Sound
इस आप्शन के माध्यम से आप अपने स्लाइड के ट्रांजीशन के साथ साथ कोई साउंड इफ़ेक्ट भी लगा सकते है।
Transition Speed
इसके माध्यम से आप अपने स्लाइड की एनीमेशन Speed (गति) को कम या ज्यादा कर सकते है।
Apply To All
इस आप्शन के माध्यम से आप अपने स्लाइड की जो भी सेटिंग किये है उसे सभी स्लाइड पर अप्लाई करने के लिए प्रयोग करते है।
Advance Slide
On Mouse Click
इस आप्शन का काम है अपने स्लाइड को माउस के क्लिक के अनुसार स्लाइड एनीमेशन कटना, जब आप स्लाइड प्रीव्यू करेंगे तब आपको हट एक ऑब्जेक्ट, इमेज की स्लाइड ट्रांजीशन देखने के लिए माउस से क्लिक कटना पड़ेगा।
Automatically After
इसके माध्यम से आप अपने एनीमेशन इफेक्ट्स को ऑटो प्ले कर सकते है, लेकिन यदि on Mouse Click पर टिक लगा रहेगा तब आप क्लिक करके भी स्लाइड बदल सकते है, नहीं तो जितना टाइम आप सेट करेंगे उसके अनुसार आपका स्लाइड बदल जायेगा।