आवश्यकताएं (Requirements)
• इंटरनेट कनेक्शन के साथ वर्किंग PC
प्रक्रिया (PROCEDURE)
वेब ब्राउज़र इंस्टॉल और कॉन्फ्रिगर करें (Google Chrome)

- Google क्रोम सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करने के लिए PC में मौजूद किसी भी ब्राउज़र से Google क्रोम वेबसाइट पर जाएं, यदि कोई ब्राउज़र इस्टॉल नहीं है, तो ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रीईस्टॉल्ड वेब ब्राउज़र (विंडोज़ के लिए इंटरनेट एक्सप्लोरर और Mac OS के लिए सफारी) का उपयोग करें।
- ‘Download Chrome” पर क्लिक करें। इससे सर्विस विंडो की शर्तों खुल जाएगी।
- चेक बॉक्स पर क्लिक करें (Google Chrome डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र के रूप में है। यदि इसे डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र के रूप में सेट किया गया है, तो यह तब खुलेगा जब किसी वेबपेज के लिंक को किसी अन्य प्रोग्राम, जैसे ईमेल में क्लिक किया जाएगा।
- “Help make Google Chrome better … “लेबल वाले बॉक्स को चैक करके Google को उपयोग डेटा वापस भेजने का विकल्प भी चुनें। यह क्रैश रिपोर्ट, प्राथमिकताएँ और बटन क्लिक वापस भैजेगा। यह कोई व्यक्तिगत जानकारी नहीं भेजता है या वेबसाइटों को ट्रैक नहीं करता है।
- सर्विस की शर्तें पढ़ने के बाद “Accept and Install” पर क्लिक करें। यह सेटअप फ़ाइल को save या cancel करने के लिए एक डायलोंग बॉक्स दिखाएगा, “Save’ पर क्लिक करें।
- इस्टॉल करने के लिए सेटअप फ़ाइल (.exe) फ़ाइल पर क्लिक करें। (इंस्टॉलेशन पूरा होने में 3 से 4 मिनट का समय लगेगा)। सेटअप सफलतापूर्वक समाप्त हो गया है
एक वेब ब्राउज़र इंस्टॉल और कॉन्फ्रिगर करें (Mozilla Firefox) (In-stall and configure a web browser (Mozilla Firefox)

- फ़ायरफ़ॉक्स को www.mozilla.com से डाउनलोड करें
- Mozilla सेटअप फ़ाइल पर डबल लेफ्ट क्लिक करें।
- एक्स्ट्रैक्ट करने के बाद मोज़िला फ़रायरफ़ॉक्स वेलकम स्क्रीन ओपन हो जाएगी।
- स्टेप जारी रखने के लिए Next क्लिक करें।
- अब सॉफ्टवेयर लाइसेंस एग्रीमेंट स्क्रीन दिखाई देगी। रेडियो बटन को (Accept the License Agreement) के रूप में चेक करें।
- स्टेप को आगे बढ़ाने के लिए “Next” बटन पर क्लिक करें।
- फ़ायरफ़ॉक्स को सेव करने के लिए किसी अन्य लोकेशन को सेलेक्ट करने के लिए, मैन्युअल रूप से save location चुनें। उदाहरण के लिए: यदि आप ‘C’ ड्राइव में सेव नहीं चाहते हैं तो मैन्युअल रूप से “D” ड्राइव को सेलेक्ट करें।
- इस्टॉलेशन समाप्त करने के लिए “Next” पर क्लिक करें।
- “Finish” पर क्लिक करें।
सावधानियां (Precautions)
- आधिकारिक स्रोत: सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करने के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइटों (जैसे Google Chrome वेबसाइट या mozilla.com) का ही उपयोग करें ।
- सिस्टम आवश्यकताएँ: सुनिश्चित करें कि आपके पास इंटरनेट कनेक्शन के साथ एक वर्किंग PC उपलब्ध है ।
- डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स: ‘Download’ बटन पर क्लिक करते समय चेक बॉक्स पर ध्यान दें, यदि आप ब्राउज़र को अपना डिफ़ॉल्ट प्रोग्राम बनाना चाहते हैं ।
- उपयोग डेटा और गोपनीयता: “Help make Google Chrome better” जैसे विकल्पों को चुनते समय यह जान लें कि यह केवल उपयोग डेटा और क्रैश रिपोर्ट भेजता है, कोई व्यक्तिगत जानकारी नहीं ।
- लाइसेंस एग्रीमेंट: इंस्टॉलेशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने से पहले सर्विस की शर्तों या लाइसेंस एग्रीमेंट को ध्यान से पढ़ें और स्वीकार करें ।
- इंस्टॉलेशन पाथ: यदि आपके पास ड्राइव में जगह की कमी है, तो फ़ायरफ़ॉक्स इंस्टॉल करते समय मैन्युअल रूप से सुरक्षित लोकेशन (जैसे D ड्राइव) का चयन करें ।
परिणाम (Result)
लोकप्रिय वेब ब्राउज़िंग सॉफ़्टवेयर (Chrome और Firefox) सफलतापूर्वक इंस्टॉल और कॉन्फ़िगर हो जाते हैं, जिससे उपयोगकर्ता सुरक्षित रूप से इंटरनेट ब्राउज़िंग का अभ्यास करने में सक्षम होता है ।
