आवश्यकताएं (Requirements)
- विडोज़ PC
- ग्राफ़िक्स कार्ड
- NIC कार्ड
- साउंड कार्ड
- ड्राइवर सॉफ्टवेयर CD
- केबल और कनेक्टर
- कंप्यूटर टूल किट
प्रक्रिया (PROCEDURE)
टास्क 1: विभिन्न ऐड ऑन कार्ड को कॉन्फ़िगर करना
1 अपने PC को बंद करें और सभी केबलों को अनप्लग करें।

2 अपना PC केस ओपन करें और उपलब्ध PCle (पेरिफेरल कंपोनेंट ईटरकनेक्ट एक्सप्रेस) स्लॉट लोकेट करें।
3 संबंधित PCle स्लॉट से मेटल स्लोंट कवर हटा दें।
4 ऐड ऑन कार्ड को सावधानी से PCle स्लोंट में इन्सर्ट करें, यह सुनिक्षित करते हुए कि यह मजबूती से बैठा है।
5 कार्ड के साथ दिए गए स्क्रू या क्लिप का उपयोग करके कार्ड को केस में सुरक्षित करें।
6 जो भी केबल डिस्कनेक्ट हो गए थे उन्हें फिर से कनेक्ट करें और अपने PCको ऑन करें।
7 ऐड ऑन कार्ड के लिए कोई भी आवश्यक ड्राइवर या सॉफ़्टवेयर इस्टॉल करें, जो आमतौर पर निर्माता की वेबसाइट पर या कार्ड के साथ शामिल डिस्क पर पाया ज
8 ऐड ऑन कार्ड सेटिंग्स को आवश्यकतानुसार कॉन्फ्रिगर करें, जैसे ग्राफिक्स कार्ड के लिए डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन एडजस्ट करना या NIC के लिए नेटवर्क कनेक्शन सेट करना।
टास्क 2: केवल और कनेक्टर्स की पहचान करें
1 टेबल 1 के संदर्भ में एक लेबल किए गए कम्पोनेंट की पहचान करें और रिकॉर्ड शीट में विवरण रिकॉर्ड करें।
2 स्टेप 1 को दोहराएँ और रिकॉर्ड शीट में विवरण रिकॉर्ड करें।
3 अपने अनुदेशक से कार्य की जांच करवाए।
सावधानियां (Precautions):
PC बंद और सभी केबल अनप्लग करके ही केस खोलें, ऐड-ऑन कार्ड को सही PCIe स्लॉट में मजबूती से फिट करें, ESD (स्थिर विद्युत) से बचाव के लिए हाथ ग्राउंड करें, और गलत इंसर्शन से बचें—वरना कार्ड या मदरबोर्ड खराब हो सकता है।
परिणाम (Result):
सफल इंस्टॉलेशन के बाद ऐड-ऑन कार्ड Device Manager में बिना त्रुटि के दिखेगा, संबंधित डिवाइस (ग्राफिक्स, साउंड, नेटवर्क) ठीक काम करेगा और सभी केबल/कनेक्टर सही पहचान के साथ रिकॉर्ड शीट में दर्ज होंगे।
