विंडोज़ सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके पीयर टू पीयर नेटवर्क को इंस्टॉल और कॉन्फिगर करना (Installing and configuring a peer to peer network using windows software)

आवश्यकताएं (Requirements)

  • विंडोज के साथ डेस्कटॉप PC
  • लैन केबल
  • नेटवर्क स्विच

प्रक्रिया (PROCEDURE)

टासक 1: दो PCs के लिए IP एड्रेस निर्दिष्ट करें

1 कैट्रोल पैनल पर जाएं

2 नेटवर्क और शोयरिंग सेंटर पर क्तिक करें (Fig 1)

3 नेटवर्क कनेक्शन चुनें (Fig 2)

4 एक्सेस टाइप के नीचे Ethernet पर क्लिक करें और Properties पर क्लिक करें। (Fig 3)

5 ईटरनेट प्रोटोकॉत वर्ज़न 4 (TCP/IP v4) को सेलेक्ट करें और फिर Properties बटन पर क्लिक करें। (Fig 4)

6 IP एड्रेस का उपयोग करें बोंक्स में, PC1 के लिएIP एड्रेस 192.168.0.2 एंटर करें। (PC 2 के लिए IP एड्रेस 192.168.0.3 एंटर करें) (Fig 5)

7 टैब की दबाए और सबनेट मारक आटोमेटिक एटर हो जाता है। सबनेट एड्रेस 255.255.255.0 होना चाहिए।

8 Ok क्लिक करें

टासक 2: PCs के बीच कनेक्टिविटी का परीक्षण करें

1 होम स्क्रीन पर सर्च बोक्स में Cmd.exe टाइप करें

2 192.168.0.3 (PC2) को 192.168.0.2 (PC1) से Ping करें।

3 नेटवर्क केबत को अनप्लग करें और इसे ट्राई करें

टासक 3: हब या स्विच का उपयोग करके नेटवर्क की सेटिंग करना

1 पावर एडोपर के एक सिरे को हब या स्विच पर AC कनेक्टर में प्लग करें (Fig 1) और दूसरे सिरे को ग्राउंडेड, 110V विधुत आउटतेट में प्लग करें

2 अपना कैप्यूटर ऑन करें

3 स्ट्रेट-ध्रू नेटवर्क केबल के एक सिरे को हब या स्विच के किसी भी नंबर पोर्ट में प्लग करें (अपर्तिक पोर्ट को छोड़कर)

4 दूसरे सिरे को कैप्यूटर के नेटवर्क जैक में प्लग करें।

5 नेटवर्क पर प्रत्येक कप्यूटर के लिए स्टेप 2 से स्टेप 3 तक दोहराएँ।

सावधानियां (Precautions)

  • IP एड्रेस की विशिष्टता: सुनिश्चित करें कि नेटवर्क पर प्रत्येक कंप्यूटर का IP एड्रेस अद्वितीय (unique) हो; उदाहरण के लिए, PC1 के लिए 192.168.0.2 और PC2 के लिए 192.168.0.3 का उपयोग करें ।
  • सबनेट मास्क का मिलान: दोनों कंप्यूटरों के लिए सबनेट मास्क समान (255.255.255.0) होना चाहिए ताकि वे एक ही नेटवर्क सेगमेंट में संवाद कर सकें ।
  • केबल का सही चयन: हब या स्विच के माध्यम से कंप्यूटर कनेक्ट करते समय ‘स्ट्रेट-थ्रू’ (Straight-thru) नेटवर्क केबल का ही उपयोग करें ।
  • पोर्ट का उपयोग: नेटवर्क केबल को हब या स्विच के नंबर पोर्ट में प्लग करें, अपलिंक (uplink) पोर्ट का उपयोग करने से बचें ।
  • पावर सुरक्षा: स्विच या हब के पावर एडॉप्टर को हमेशा एक ग्राउंडेड (grounded) विद्युत आउटलेट में ही प्लग करें ।
  • कनेक्टिविटी परीक्षण: पिंग (Ping) कमांड का उपयोग करते समय सुनिश्चित करें कि फ़ायरवॉल सेटिंग्स संचार में बाधा न डाल रही हों ।

परिणाम (Result)

निर्धारित चरणों का पालन करने से विंडोज़ आधारित पीयर-टू-पीयर नेटवर्क सफलतापूर्वक स्थापित हो जाता है, जिससे दो या दो से अधिक कंप्यूटरों के बीच कनेक्टिविटी और डेटा साझा करना संभव हो पाता है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top